नेपाल
बीरगंज में नेपाल पुलिस ने एक फ्लैट से लगभग 23 किलोग्राम सोना का बिस्किट सहित सोना का गहना और चाँदी का बर्तन किया बरामद
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2020 10:09:05 PMबीरगंज। अनिल कुमार। बीरगंज में नेपाल पुलिस ने एक फ्लैट से लगभग 23 किलोग्राम से ज्यादा सोना का बिस्किट सहित सोना का गहना,चाँदी का बर्तन बरामद किया है। बिरगंज महानगर 5 स्थित गणेश अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 से यह बरामदगी किया गया है।
पर्सा पुलिस ने शुक्रवार शाम से अपार्टमेंट को नियंत्रण ले लिया और शनिवार दोपहरको सोना बरामद किया है।अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 को पिछले दो वर्षों से रक्सौल के किसी एक व्यक्ति के नाम पर अनुबंधित किया गया है। पुलिस कार्यालय, पर्सा पुलिस प्रमुख गंगा पंत ने बताया कि यह सोना किसका है आगे की जांच चल रही है।पर्सा पुलिस प्रमुख गंगा पंत ने कहा कि बरामद सोने कीमत 20 करोड़ नेपाली करेंसी मेंआंका गया है साथ में कुछ कागज बिल भी बरामद किए गए।