ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
समस्तीपुर स्टेशन पर भूखे प्यासे प्रवासियों ने किया हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2020 6:46:24 PM
समस्तीपुर स्टेशन पर भूखे प्यासे प्रवासियों ने किया हंगामा

समस्तीपुर उमेश काश्यप। कोविड-19 जैसे खतरनाक महामारी को लेकर देश में लॉक डाउन का चौथा चरण जारी है। लॉक डाउन  के बीच लाखों की संख्या में प्रवासियों के आने का सिलसिला भी जारी है। देश के अलग अलग हिस्सो से प्रवासी ट्रेन से लौट रहे हैं। 

 
 
 
स्टेशन से उन प्रवासियों को उनके गांव तक पहुंचाने और उन्हें भोजन, पानी उपलब्ध कराने का  सरकार के तरफ से दावा किया जा रहा है। लेकिन  हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आज समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर  विभिन्न प्रदेशों से अलग-अलग ट्रेनों से आए प्रवासी मजदूरों ने कुव्यवस्था को लेेकर जमकर हंगामा किया। यहां प्रशासन की तरफ से उन्हें  सिर्फ सुखा चूड़ा ही उपलब्ध कराया गया। 
 
 

 
वही प्रवासी पानी के लिए तरसते रहे। स्टेशन से उन्हें घर भेजने के लिए  वाहन की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। जिसके बाद प्रवासी मजदूरों का आक्रोश भड़क गया। कुछ मजदूर भोजन और पानी के लिए स्टेशन से निकल बाजार में चले गए। इन प्रवासी मजदूरों का कहना था कि दूसरे प्रदेशों से लौटने के दौरान वहां की सरकार के द्वारा उन्हें भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया लेकिन यहां अपने ही प्रदेश में उन्हें कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई। 
 
 
 
 
उन्हें  भोजन भी फेंक कर दिया गया। जिसको लेकर वहां अफरा तफरी का माहौल  बन गया। इन मजदूरों का कहना था कि वह कोरोना से मरे या न मरे लेकिन भूख और प्यास से वह जरूर मर जाएंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS