बिहार
समस्तीपुर में मिले 23 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज, संख्या पहुंची 39
By Deshwani | Publish Date: 21/5/2020 6:39:29 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले में गुरुवार को सर्वाधिक 23 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 पहुंच गयी। अपर समाहर्ता सह कोरोना कंफर्म कोषांग के वरीय अधिकारी राजीव रंजन सिंहा ने बताया कि गुरुवार को कुल 23 मरीज मिले हैं। इसमें मोरवा में नौ, रोसड़ा में चार, दलसिंहसराय में तीन, उजियारपुर में चार, ताजपुर में एक एवं समस्तीपुर प्रखंड में दो पॉजिटिव मरीज मिला है।
अपर समाहर्ता ने बताया कि इन सभी मरीजों को आने के साथ ही क्वारंटान सेंटर में भेज दिया गया। जहां से 17 व 18 मई को सैंपल एकत्रित किया गया था। सभी पॉजिटिव मरीजो को शहर के कोविड19 आईसोलेशन अस्पताल में रखा गया है। दलसिंहसराय के एक मरीज सब्जी विक्रेता हैं, जिसे रैंडम जांच में पॉजिटिव मिला। जिले में अब तक तीन मरीज स्वस्थ होकर घर को लौट चुके हैं। इधर, जिले में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते देख भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाई विरेंद्र यादव ने बाजार को बंद कराने की मांग की है।