राष्ट्रीय
केन्द्र जल्द ही जम्मू कश्मीर के लिए औद्योगिक पैकेज लाएगा - केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2020 3:03:43 PMअगले साल केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने कहा है कि केन्द्र जल्द ही जम्मू कश्मीर के लिए औद्योगिक पैकेज लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इससे घाटी में बड़ी संख्या में निवेश बढ़ेगा।
श्री गोयल केन्द्र द्वारा शुरू किये गये एक सप्ताह के जनता से सम्पर्क कार्यक्रम के तहत रविवार को जम्मू में थे। उन्होंने अगले वर्ष दिसम्बर तक कश्मीर रेल के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से जुड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास कार्य जोरों पर है, विशेषकर 18 जून 2018 में राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद।
श्री गोयल उन सात केंद्रीय मंत्रियों के दूसरे समूह में से हैं, जिन्होंने जम्मू पहुंचकर कई जनसभाओं को संबोधित किया और विभिन्न जिलों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।