राष्ट्रीय
केन्द्र सरकार फसल नुकसान के बदले अब 85 सौ रुपये प्रति हेैैेक्ट. की सहायता देगी, रेलवे कर्मचारियों का बोनस 78 दिनों का वेतन
By Deshwani | Publish Date: 13/10/2022 2:00:00 PMनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने फसल नुकसान व फक्का घर नुकसान के बदले सहायता राशि को को बढ़ा दिया है। केन्द्र सरकार ने नकद सहायता के लिए नये मापदंड तय किए हैं।
वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को भी मंजूरी दे दी है।
प्राकृतिक और कृतिम आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए दी जाने वाली नगदी सहायता के लिए नए मापदंड तय किये हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब राज्यों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ आपदा मद में अधिक राशि मिलेगी। नये नियम में अब लोगों को पक्का घर का नुकसान होने पर 1लाख 20 हजार रूपये मिलेंगे। इससे पहले 95 हजार रुपये मिल रहे थे। वहीं, किसानों को फसल नुकसान होने पर 68 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर के बदले 85 सौ रूपये प्रति हेक्टेयर मिलेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पशुओं की मौत होने पर भी पशुपालकों को अब अधिक राशि मिलेगी। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष दो हजार इक्कीस-बाईस के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है।