ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सी.बी.आई.सी द्वारा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2022 10:22:36 PM
सी.बी.आई.सी द्वारा हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन

दिल्ली सरकारी कार्य में हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.आई.सी.) द्वारा दिनांक 14 से 29 सितम्बर,2022 तक हिन्दी पखवाड़ा, 2022 मनाया गया। सी.बी.आई.सी. के संबद्ध एवं अधीनस्थ सभी कार्यालयों में कार्मिकों को हिन्दी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ जैसे निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी,वाद-विवाद आदि आयोजित की गई।

 
                                    
 
     
सी.बी.आई.सी. के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी, मुख्य अतिथि की अध्यक्षता में पखवाड़े के अंतिम दिन दिनांक 29-09-2022 को एक समारोह  का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस आयोजन में सी.बी.आई.सी. के वरिष्ठ अधिकारियों  ने भाग लिया ।
 
 
 
     
इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष सी.बी.आई.सी. ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास करें कि सभी कार्यालयों के कार्य में अधिकाधिक हिंदी का उपयोग किया जाए। सदस्य प्रशासन, सी.बी.आई.सी. सुश्री संगीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक अधिकारी को राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में योगदान देना चाहिए और सभी आधिकारिक संचार के साथ-साथ दिन-प्रतिदिन के कार्यों में हिंदी का उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS