ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
worldOceanDay पर सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन को चलेगा 2 महीने का जागरुकता अभियान, प्रकाश जावडेकर ने कहा- प्यास से बच्ची की मौत बेहद शर्मनाक
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2021 1:47:18 PM
worldOceanDay पर सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन को चलेगा 2 महीने का जागरुकता अभियान, प्रकाश जावडेकर ने कहा- प्यास से बच्ची की मौत बेहद शर्मनाक

 नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को दो अहम ट्यूट किए। सबसे पहले आज सुबह करीब 8 बजे उन्होंने #वर्ल्ड_ओशन_डे पर सिंगल यूज प्लास्टिक(USP) उन्मूलन पर ट्विट किया।

 

फिर आज ही पूर्वाह्न करीब 10 बजे उन्होंने राजस्थान में 9 घंटे तक प्यासी रहने के बाद एक बच्ची की हुई दर्दनाक मौत पर भी वहां की कॉंग्रेस की राज्य सरकार पर तंज कसते हुए ट्विट किया - मौत पर क्यों चुप हैं सोनिया, राहुल व प्रिंयका?

 

केन्द्र सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन पर बड़े जागरुकता अभियान की शुरुआत कर रही है। यह जागरुकता अभियान 2 महीने तक चलेगा। केन्द्रीयमंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है।

प्रकाश जावडेकर ने ट्विट कर कहा-

प्लास्टिक कूड़े का न केवल स्थलीय बल्कि जलीय पारिस्थितिक तंत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आज #WorldOceansDay पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पहचाने गए सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) वस्तुओं के उन्मूलन के विषय पर 2 महीने का जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।


श्री जावडकर ने राजस्थान में प्यास के कारण मौत पर भी ट्विट किया-

9 घंटे तक पीने का पानी न मिलने के कारण हुई एक बच्ची की मृत्यु, बेहद शर्मनाक घटना है। इसके लिए राजस्थान सरकार ज़िम्मेदार है। सोनिया, राहुल, प्रियंका अब चुप क्यों हैं ?

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS