ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत में कोविड-19 के मामले 63 लाख के पार, एक दिन में सामने 86,821 नए मामले, अब तक 98,678 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2020 1:19:01 PM
भारत में कोविड-19 के मामले 63 लाख के पार, एक दिन में सामने 86,821 नए मामले, अब तक 98,678 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 86,821 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 63 लाख का आंकड़ा पार हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1,181 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,  भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19  के 86,821 नए मामले सामने आए और 1,181 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या  63,12,585 हो गई है जिसमें 9,40,705 सक्रिय मामले, 52,73,202 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 98,678  मौतें शामिल हैं।
 
भारत में बुधवार को में कोविड-19 के 80,472 नए मामले सामने आए और 1,179 मौतें हुईं। देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,25,764 हो गई है जिसमें 9,40,441 सक्रिय मामले, 51,87,826 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 97,497 मौतें शामिल हैं।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, मंगलवार (29 सितंबर) तक कोविड-19 के 7,56,19,781 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 14,23,052 सैंपलों का टेस्ट कल किया गया था। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
 
बढ़ते कोरोना मामलों के बीच राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.64% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
 
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
 
बता दें दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में 74 लाख 47 हजार से ज्यादा संक्रमितों के साथ अमेरिका पहले, भारत (63 लाख 12 हजार) दूसरे और ब्राजील 48 लाख 13  हजार से ज्यादा मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS