ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कोविड-19: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 58 लाख के पार, 92 हजार से अधिक लोगों की मौत, 82 फीसदी ठीक भी हुए
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2020 11:04:32 AM
कोविड-19: देश में संक्रमितों का आंकड़ा  58 लाख के पार, 92 हजार से अधिक लोगों की मौत, 82 फीसदी ठीक भी हुए

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है। सुबह 8 बजे जारी किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की संख्या 58.18 लाख के पार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से संक्रमण के 86,052 नए मामले के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 58.18 लाख हो गयी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है। 

 
दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 1141 लोगों की जान भी चली गई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 81,177 मरीज ठीक भी हुए हैं। छह दिनों बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए कोरोना संक्रमितों से कम दर्ज की गई है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 70 हजार हो गई और 47 लाख 56  हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 89 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58 प्रतिशत हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82 प्रतिशत पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
 
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। महाराष्ट्र में एक्टिव मामलों की संख्या 2,75,404 पहुंच चुकी है। वहीं अबतक इससे 34,345 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 31,125 हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या 5123 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में एक्टिव मामलों की संख्या 46,405 है। वहीं मरने वालों की संख्या 9,076 है। 
 
असम में संक्रमितों की संख्या 29,830 है। यहां अबतक 608 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। उत्तर प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 61,300 पहुंच चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या 5366 पहुंच चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल में 25,221 संक्रमितों की संख्या की पुष्टि की जा चुकी है वहीं मरने वालों की संख्या 4,606 पहुंच चुकी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS