ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अमिताभ बच्चन व अभिषेक भी हुए कोविड-19 पोजिटिव, अस्पताल में भर्ती, शुभचिंतक कर रहें स्वस्थ्य होने की प्रार्थना
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2020 12:42:10 AM
अमिताभ बच्चन व अभिषेक भी हुए कोविड-19 पोजिटिव, अस्पताल में भर्ती, शुभचिंतक कर रहें स्वस्थ्य होने की प्रार्थना

मुम्बई। सदी के महानायक अभिताभ बच्चन कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार देर रात करीब 10 बजकर 52 मिनट पर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बाद में उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी अपने संक्रमण की जानकारी दी। बॉलीवुड अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि उन्होंने कोविड-19 टेस्ट करवाया और उसका रिजल्ट पोजिटिव आया है। उनके परिवार व स्टाफ का भी सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच के परिणाम का इंतजार है। उन्होंने पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 की जांच करवाने की अपील की है।



महानायक श्री बच्चन के सोशल मीडिया पर उनके संक्रमण की जानकारी देने के बाद उनके शुभचिंतकों ने ईश्वर से उनके शीध्र स्वस्थ्य होने की दुआएं की हैं। यह जानकारी साझा होने के थोड़ी देर बाद ही करीब 11 बजे रात को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद सहनवाज हुसैन ने भी अभिनेता श्री बच्चन के शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। आज रात 11 बजे तक 35 हजार से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया के उनके पेज पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। यह आकड़ा उनके ट्वीट के करीब आधे घंटे बाद की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS