राष्ट्रीय
साजिद-वाजिद जोड़ी के वाजिद खान अब नहीं रहे, कोरोना की वजह से गई जान
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2020 2:59:28 AMमुम्बई। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने देने वाले साजिद-वाजिद के वाजिद खान अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने 39 की उम्र में मुम्बई के एक अस्पताल में आखिरी सांसे ली। मयूजिक डायरेक्टर वाजिद की मृत्यू की वजह कोरोना वायरस का संक्रमण बताया जा रहा है।
जिसकी पुष्टी संगीतकार सोनू निगम ने कर दी है। कुछ सालें से साजिद खान के किडनी में खराबी थी। तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साल 2020 बॉलिवुड के लिए अच्छा नहीं रहा। पिछले महीने ही इर्फान खान व ऋषि कपूर ने दूनिया छोड़ दिया था। अब एक महीने में ही ये दुखद खबर सामने आती है कि मशहूर म्युजिक कम्पोजर वाजिद खान की मौत हो गई।
साजिद-वाजिद के दबंग फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। इसके अलावा बॉलिवुड को कई हिट गानें 'एक था टाइगर', 'पार्टनर' जैसे फिल्मों में दिए हैं। हाल ही में सलमान खान के लिए साजिद-वाजिद ने एक गाना तैयार किया था।