ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महाशिवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2020 9:16:50 PM
महाशिवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



दिल्‍ली ।आज पूरे देश में महा शिवरात्रि मनाई जा रही है। इस अवसर पर श्रद्धालु बुराइयों को नष्‍ट करने वाले भगवान शिव की आराधना करते हैं। उत्‍तर प्रदेश के वाराणशी में काशी विश्‍वनाथ मंदिर में भारी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और गंगा नदी में पवित्र स्‍नान कर रहे हैं। इस अवसर पर इलाहाबाद में संगम तट पर भी श्रद्धालु स्‍नान कर रहे हैं।
 
राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी मंदिरों को सजाया गया है और सुबह से लोग विभिन्‍न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। दिल्‍ली के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखी जा रही हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने ट्विट में श्री कोविंद ने आशा व्यक्त की कि महाशिवरात्रि का पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शांति, समृद्धि और  आनंद लेकर आये।
 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमें भगवान शिव से बुद्धि, विवेक तथा साहस के लिए प्रार्थना करनी चाहिए जिससे हम अपने भीतर और बाहर के दुर्गुणों और बुराइयों को दूर कर सकें। उन्होंने भगवान शिव से सत्कर्मों के लिए ऊर्जा और शक्ति की कामना व्यक्त की।  

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाशिवरात्रि पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।

महाराष्ट्र में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई और थाणे के विभिन्न शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही  रौनक बढ़ाने के लिए दीप जलाये जा रहे हैं और बिजली की झालरों से दीवारों को सजाया गया है। बाबुलनाथ, जोगेश्वरी, अम्बरनाथ और उल्हासनगर सहित विभिन्न् मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। आज मध्य रात्रि में भवगान शिव और पार्वती के विवाहोत्सव पर विशेष पूजा आयोजन किया जाएगा।
   
कोंकण क्षेत्र के सिंध दुर्ग जिले में श्री कशेत्रा कुंकेश्वर महाशिवरात्रि यात्रा तड़के दो बजे से शुरू हो गई है जिसमें श्रद्धालु भगवान शिव का धन्यवाद करते हैं। सांसद विनायक राउत ने यात्रियों की सुविधा के लिए क्षेत्र विकास मद में एक करोड़ रुपए निर्माण कार्य में देने की घोषणा की है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 

नेपाल में भी महाशिवरात्रि का पर्व धार्मिक उत्साह और उल्लास से मनाया जा रहा है। काठमांडु के पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त काल से दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

मंदिर के सभी दरवाजे सुबह तीन बजे से खोल दिए गए हैं। ओम नमः शिवाये उद्घोष से हजारों नगा साधु और संन्यासी विधि विधान से पूजा कर रहे हैं। नेपाल, भारत और अन्य देशों से दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

पशुपतिनाथ क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने व्यापक प्रबंध किए हैं। पहली बार मंदिर को विशेष फूलों से सजाया गया है। दिल्ली से आये लगभग दो सौ कलाकारों ने कलात्मक ढंग से भगवान शिव, गणेश और मंदी की प्रतिमा बनाए हैं। यह प्रतिमा अधिकांश श्रद्धालुओं को आकर्षिक कर रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS