राष्ट्रीय
केंद्र ने नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए अधिसूचना की जारी
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2020 12:20:58 PMनई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून कल से लागू हो गया है। केन्द्र ने इस बारे में राजपत्र अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने इस कानून के प्रावधानों को लागू करने के लिए दस जनवरी 2020 की तिथि तय की है।
कानून के अनुसार पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित छह अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों के 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में आने को अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा। उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी।
अल्पसंख्यक समुदायों - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।