राष्ट्रीय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 11/1/2020 12:19:38 PMनई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल नई दिल्ली में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध सूचना पोर्टल भी राष्ट्र को समर्पित किया।
अक्टूबर 2018 में मंजूर किए गए इस अत्याधुनिक केन्द्र का उद्देश्य हर प्रकार के साइबर अपराध से व्यापक और समन्वित रूप से निपटना है। गृह मंत्रालय की पहल पर 15 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों ने क्षेत्रीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र स्थापित करने की सहमति दे दी है।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय साइबर अपराध सूचना पोर्टल--www.cybercrime.gov.in एक नागरिक केन्द्रित पहल है, जिससे कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन साइबर अपराध की सूचना दे सकेगा। साइबर अपराध से जुड़ी सभी शिकायतों पर राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की संबंधित कानूनी संस्थाय़ें कार्रवाई करेंगे।