राष्ट्रीय
आज लोकसभा में सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019 हुई पेश
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2019 9:14:01 PMनई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा संहिता 2019 आज लोकसभा में पेश की गई। इसका उद्देश्य कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कानूनों की संख्या मौजूदा 44 से घटाकर केवल चार करना है। श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने सदन में बताया कि यह संहिता वर्तमान श्रम कानूनों की संख्या को कम करने के बारे में है।
उन्होंने कहा कि इसे बनाने से पहले व्यापक विचार विमर्श किया गया है। श्री गंगवार ने कहा कि इस संहिता से सामाजिक सुरक्षा के मौजूदा नियमों की जटिलताएं समाप्त हो जायेंगी।
आर एस पी पार्टी के एन के0 प्रेमचन्द्रन ने संहिता का विरोध करते हुए कहा कि इससे कामगारों के मौजूदा सुविधाओं में कटौती होगी। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा कि किसी भी केन्द्रीय कर्मचारी संघ ने इस संहिता की मांग नहीं की है।