राष्ट्रीय
भारत ने कार्बन उत्सर्जन में अपने सकल घरेलू उत्पाद के 21 प्रतिशत तक कमी की: प्रकाश जावड़ेकर
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2019 1:12:17 PMनई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत ने कार्बन उत्सर्जन में अपने सकल घरेलू उत्पाद के 21 प्रतिशत तक कमी की है और पेरिस जलवायु संधि के संकल्प के अनुसार 35 प्रतिशत उत्सर्जन कटौती के लक्ष्य की ओर है।
स्पेन के मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के 25वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत का रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्सर्जन में कमी की प्रतिबद्धताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती को देखते हुए विभिन्न देशों ने पेरिस संधि का अनुमोदन किया था। उन्होंने संधि को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। 2 दिसंबर को शुरू हुआ मैड्रिड सम्मेलन 13 दिसंबर तक चलेगा। विश्व के 190 देश इसमें भाग ले रहे हैं।