राष्ट्रीय
हैदराबाद के दिशा दुष्कर्म और हत्या कांड के चारों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2019 10:38:34 AMनई दिल्ली। हैदराबाद के दिशा दुष्कर्म और हत्या मामले के चारों आरोपी आज तड़के हैदराबाद के पास शादनगर के चट्टनपल्ली इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त सज्जनार ने चारों आरोपियों के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है।
शुरुआती खबरों में बताया गया है कि पुलिस अपराध की छानबीन के लिए चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी जहां आरोपियों ने भागने की कोशिश की। बार-बार चेतावनी के बावजूद जब आरोपी नहीं रुके तो पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें चारों आरोपी ढेर हो गए। आगे की जांच जारी है।