राष्ट्रीय
सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गुरप्रीत सिंह और सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक किया अपने नाम
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2019 11:50:09 AMनई दिल्ली। जालंधर में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गुरप्रीत सिंह और सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक जीते हैं। कल पंजाब के गुरप्रीत ने 77 किलो वर्ग में रेलवे के साजन भानवाल को हराकर चौथा सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीता।
रेलवे के सुनील ने 87 किलो में पंजाब के प्रभाल पर आसान जीत दर्ज की। सेना के अर्जुन ने 55 किलो में, पंजाब के हरप्रीत सिंह ने 88 किलो में खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में रेलवे पहले, सेना दूसरे और झारखंड तीसरे स्थान पर रहा।