राष्ट्रीय
तीन साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे, चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ से अधिक खर्च
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2019 1:40:40 PMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे पर पिछले तीन साल में चार्टर्ड उड़ानों पर 255 करोड़ रुपए से अधिक रुपए खर्च हुए। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में संसद के उच्च सदन राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2016-17 में 76.27 करोड़ रुपए तथा 2017-18 में 99.32 करोड़ रुपये खर्च हुए।
मुरलीधरन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों के लिए चार्टर्ड उड़ानों पर 2018-19 में 79.91 करोड़ रुपए खर्च हुए। 2019-20 के लिए बिल अभी प्राप्त नहीं हुआ है।