ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
विधायक अदिति सिंह ने अंगद संग लिये सात फेरे, शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 22/11/2019 10:25:07 AM
विधायक अदिति सिंह ने अंगद संग लिये सात फेरे, शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता हुए शामिल

रायबरेली/नई दिल्ली। यबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए। विधायक जोड़े ने दिल्ली के जोरबा होटल में सात फेरे लिए। समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता शामिल हुए। 

 
विधायक अदिति सिंह रायबरेली से कांग्रेस की विधायक हैं और अंगद सिंह पंजाब के नवांशहर से पहली बार विधायक बने है। वह पंजाब के सबसे कम उम्र के विधायक हैं।दोनो विधायकों (अदिति और अंगद) की शादी में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, यूपी के मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री पंजाबी सिंह सहित पंजाब से कांग्रेस के कई विधायक व मंत्री भी शामिल हुए। सामाजिक व अन्य क्षेत्रों की कई अन्य हस्तियों ने भी इस चर्चित शादी में शिरकत की। रिसेप्शन 23 नवम्बर को दिल्ली में ही होगा। इसके बाद नवांशहर में भी 25 नवम्बर को बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी है।
 
विधायक अदिति सिंह ने शादी के कुछ समय पहले एक इमोशनल ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल अदिति ने इस मौके पर पिता के न होने पर लिखा था कि वह पापा को बहुत मिस कर रही है और अगर आज उनके पापा होते तो बहुत खुश होते। गौरतलब है कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का इसी वर्ष अगस्त में निधन हो चुका है। अदिति सिंह के मुताबिक यह शादी पापा ने ही तय की थी और दिसम्बर को सगाई की थी। अदिति सिंह के अनुसार उनके पापा ने ही शादी की डेट रखी थी और इसे न टालने के लिए कहा था। पिता अखिलेश सिंह की कमी अदिति सिंह को इस मौके पर काफी महसूस हो रही थी। 
 
कांग्रेस के ही दो विधायकों की यह शादी मीडिया में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों का ही परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है और राजनीतिक रूप से अपने राज्यो में खासा दख़ल रखते है। कभी प्रियंका वाड्रा की खास रही अदिति सिंह अब पार्टी की बागी है और इसको लेकर उन्हें नोटिस भी दिया गया है। अदिति का कई मुद्दों को लेकर दिया गया बयान चर्चा का विषय रहा है, जिससे प्रियंका वाड्रा सहित पार्टी के नेता असहज भी हुए है। अंगद सिंह 2017 में पहली बार पंजाब के नवांशहर से विधायक बने हैं। उनके पिता प्रकाश सिंह और दादा दिलबाग सिंह भी कई बार विधायक रह चुके है। उनका परिवार कांग्रेस और पंजाब की राजनीति में खासा सक्रिय है। कांग्रेस के गढ़ की बागी विधायक और पार्टी के ही महत्वपूर्ण विधायक के बीच की यह शादी बेहद चर्चित बनी हुई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS