ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2019 1:20:33 PM
जम्मू/कश्मीर: केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद

जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जिसके चलते वह जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा तथा एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ने आज तड़के पुंछ जिले के मेंढर की नियंत्रण रेखा पर बसे कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया।

शुक्रवार तड़के मेंढर की नियंत्रण रेखा के करीब बसे कृष्णा घाटी सेक्टर की अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी लाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार के गोले भी दागे। पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान जवान शहीद हो गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया।

इससे पहले अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में पाकिस्तान ने पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें भारत के दो जवान शहीद हुए थे जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS