ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 24 को आएंगे परिणाम
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2019 1:01:10 PM
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 24 को आएंगे परिणाम

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।
 
उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों पर और महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा अन्य अलग-अलग राज्यों में भी विधानसभा की 64 सीटों पर उप चुनाव होगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।
 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा-
- महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ मतदाता है। 
- हरियाणा 1.28 करोड़ मतदाता हैं। 
- महाराष्ट्र में 1.8 लाख ईवीएम और हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का उपयोग होगा। 
- उम्मीदवारों की चुनावी खर्च सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है।
- उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकार्ड की जानकारी फार्म में लिखनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- सभी उम्मीदवारों को भी अपने हथियार जमा कराने होंगे। 
- चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। 
- प्रचार या अन्य मदों में प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग न किया जाए। 
- सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS