ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2019 3:52:49 PM
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ दिलाई। मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वो पांच बार असम से चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा सभापति के चैंबर में मौजूद थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कुछ भाजपा नेता भी वहां मौजूद थे।

 
86 वर्षीय मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में वापसी की है। उन्हें निर्विरोध चुना गया क्योंकि भाजपा ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था। सिंह इस वर्ष 14 जून को संसद के उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने के थोड़े अंतराल बाद राज्यसभा में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने लंबी अवधि के लिए राज्यसभा में असम राज्य का प्रतिनिधित्व किया था।
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं
मनमोहन सिंह को छठवीं बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इस खास मौके पर उन्हें कई मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर उन्हें राजस्थान से संसद सदस्य चुने जाने और शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि उनके अनुभव और जानकारी से राजस्थान की जनता को फायदा होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS