ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार, 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2019 4:01:31 PM
कर्नाटक: येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार, 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार करते हुए इसमें 17 नए मंत्रियों को शामिल किया है। राज्यपाल वजूभाई वाला ने आज राजभवन में इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 
आज शपथ लेने वाले नए मंत्री इस प्रकार हैं:
गोविंद करजोल, डॉ. अश्वत्तनारायण सीएन, एलएस सावडी, केएस ईश्वरप्पा, आर अशोक, जगदीश शेट्टार, बी श्रीरामुलु, सुरेशकुमार, वी. सोमन्ना, सीटी रवि, बसवराज बोम्मई, कोटा श्रीनिवासुसा जेसी मधुस्वामी, सीसी पाटिल, एच नागेश, प्रभु चव्हाण और जोले शशिकला अन्नासाहेब।
 
नए मंत्रिमंडल में 15 विधानसभा और एक विधान परिषद सदस्य शामिल हैं। एक सदस्य लक्ष्मण सावडी अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। बीएस येदियुरप्पा ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्रियों केएस ईश्वरप्पा और आर अशोक को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है, जिससे संकेत मिलता है कि उन्होंने पहले आजमाए गए पुराने साथियों पर ज्यादा भरोसा जताया है।
 
26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS