राष्ट्रीय
दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2019 5:51:24 PMनई दिल्ली। दूरदर्शन की नामचीन ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीलम के निधन की सूचना दी है। नीलम को दूरदर्शन का प्रमुख चेहरा माना जाता है। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है। बताया जा रहा है कि नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं।
वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। नीलम को अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। दूरदर्शन का चेहरा नीलम ने अपने 20 साल के करियर में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया था। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।