ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की दी ईद की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2019 10:51:54 AM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की दी ईद की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज ईद-उल-अजहा है। देशभर में ईद की खुशियां मनाई जा रही हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की जनता को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। ईद-उल-अज़हा को कुर्बानी का त्योहार भी माना जाता है। देश भर में आज यह त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ईद-उल-जुहा के अवसर पर सभी देशवासियों विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं। ईद-उल-जुहा प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का प्रतीक है। आइए हम स्वयं को इन सार्वभौमिक जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित करें जो हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
 
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'ईद-उल-अज़हा के पर्व पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे समाज में शांति और खुशहाली की भावना को बढ़ाएगा। ईद मुबारक! उधर, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार भाईचारे, करुणा और एकता की भावना को प्रेरित करता है।
 
वेंकैया नायडू ने कहा कि यह त्योहार त्याग, बलिदान, विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्योहार उत्सव की भावना को मजबूत करेगा और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाएगा। उप-राष्ट्रपति ने कहा, 'यह त्योहार निष्ठा, विश्वास और बलिदान का प्रतीक है और भाईचारे, करुणा और एकता की भावना को प्रेरित करता है।' उन्होंने कहा कि ईद उल जुहा के महान आदर्श लोगों को जीवन में शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं और देश में समृद्धि लाते हैं।
 
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS