राष्ट्रीय
'चंद्रयान-2 की उल्टी गिनती शुरू, आज दोपहर 2:43 बजे होगी लॉचिंग
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2019 12:28:57 PMबेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रमा पर भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के 20 घंटों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि उल्टी गिनती शाम 6:43 बजे शुरू हो गई। सफल प्रक्षेपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई तथा सभी उपकरणों की जांच का काम भी पूरा हो चुका है। चंद्रयान का प्रक्षेपण आज अपराह्न 2:43 बजे आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा।
इस मिशन के लिए देश के सबसे वजनी जीएसएलवी-एमके3 एम1 रॉकेट का इस्तेमाल किया जायेगा। जो 3850 किलोग्राम वजनी चंद्रयान-2 को ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) के साथ ले जाएगा। इसरो ने बताया कि मिशन के लिए रिहर्सल पूरा हो गया है। इससे पहले चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 15 जुलाई को किया जाना था लेकिन तकनीकि खामियों की वजह से इसे टाल दिया गया।