राष्ट्रीय
जम्मू/कश्मीर: साम्बा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कर रहा पाक घुसपैठिया ढेर
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2019 1:26:40 PM साम्बा। साम्बा जिले की अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर अंधेरे की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तान घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया है। मारे गए घुसपैठिए की आयु साठ साल के करीब बताई जा रही है।
आज तड़के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर की अग्रिम चौकी पर सर्तक बीएसएफ के जवानों ने अंधेरे की आड़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को नाइट विजय डिवाइस पर देख लिया। इस दौरान जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी। इसके बाद चेतावनी अनसुना कर आगे बढ़ रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया।
आशंका जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। जवानों को उसके पास से कुछ नहीं मिला है, जिसके कारण घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ के जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया है।