ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी और ममता ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं, कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 11:17:50 AM
प्रधानमंत्री मोदी और ममता ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं, कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 49 साल के हो गए हैं, उनका आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।'

 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, "राहुल गांधी जी आज आपका जन्मदिन है। इस मौके पर मैं आपको प्रेम पूर्वक शुभकामनाएं दे रही हूं।" राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था।

कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो
राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही ट्विटर पर #HappyBirthdayRahulGandhi ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राहुल गांधी को बधाई दी और अपने अध्यक्ष का एक वीडियो जारी किया। जिसमें उनके भाषण और इंटरव्यू के अंश हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS