ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राष्ट्रीय
बजट सत्र: स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष का सशक्त होना अनिवार्य: प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2019 12:12:22 PM
बजट सत्र: स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष का सशक्त होना अनिवार्य: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के आज से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले संसद भवन के बाहर पत्रकारों से कहा कि एक सक्रिय विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है। विपक्ष को उनकी संख्या के बारे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मुझे उम्मीद है कि वे सक्रिय रूप से बोलेंगे और सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे। मोदी ने आज स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि विपक्ष का हर शब्द मूल्यवान है।

 
 
मोदी ने कहा कि पक्ष, विपक्ष से ज्यादा निष्पक्ष का भाव महत्व रखता है। हम आने वाले पांच सालों के लिए इस सदन की गरिमा को ऊपर उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम संसद में आते हैं, तो हमें पक्ष और विपक्षी को भूल जाना चाहिए। हमें निष्पक्ष भावना के साथ मुद्दों के बारे में सोचना चाहिए और राष्ट्र के हित में काम करना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, एक नया सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत के साथ नई उम्मीदें और सपने हैं। आजादी के बाद से इस लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक महिला मतदाता और महिला सांसद देखी गईं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस नए सदन में महिला सांसदों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि कई दशकों के बाद, सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। लोगों ने हमें फिर से देश की सेवा करने का मौका दिया है। मैं सभी पक्षों से अनुरोध करता हूं कि वे उन फैसलों का समर्थन करें जो लोगों के पक्ष में हैं। 
 
मोदी ने कहा कि आज 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पहले सत्र की शुरुआत है। मैं सभी नए सांसदों का स्वागत करता हूं। उनके साथ नई आशाएं, नई आकांक्षाएं और सेवा करने का नया दृढ़ संकल्प आता है। मेरा अनुभव यह भी बताता है कि जब संसद सुचारू रूप से कार्य करती है, तो हम भारत के लोगों की कई आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS