ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा में राजनाथ सिंह होंगे उपनेता, राज्यसभा में थावर चंद गहलोत बने नेता
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 6:32:12 PM
लोकसभा में राजनाथ सिंह होंगे उपनेता, राज्यसभा में थावर चंद गहलोत बने नेता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने संसदीय दल की कार्यकारणी का गठन कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री लोकसभा में सदन के नेता और राजनाथ सिंह को उपनेता बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा में थावर चंद गहलोत नेता और पीयूष गोयल उपनेता नियुक्त किए गए हैं।

 
विज्ञप्ति जारी कर पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन में पार्टी संसदीय दल की कार्यकारणी का गठन किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री को संसद में पार्टी का नेता चुना गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते अमित शाह कार्यकारणी के सदस्य रहेंगे।
 
लोकसभा में पार्टी के उपनेता राजनाथ सिंह होंगे। वहीं राज्यसभा में थावरचंद गहलोत सदन के नेता एवं पीयूष गोयल उपनेता होंगे। प्रहलाद जोशी सरकार के चीफ व्हीप होंगे, उनके सहयोगी के तौर पर लोकसभा में अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा में वी. मुरलीधरन व्हीप होंगे। साथ ही संजय जायसवाल(लोकसभा), नारायण लाल पंचारिया (राज्यसभा) के चीफ व्हीप होंगे। गणेश सिंह और भूपेन्द्र यादव लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के सचिव होंगे। कोषाध्यष गोपाल शेट्टी होंगे।
 
इसके अलावा 15 लोगों को राज्य अनुसार व्हीप की जिम्मेदारी दी गई है। महिला सांसदों को निर्देशित करने के लिए तीन महिलाओं शोभा करंदलाजे, रंजनाबेन भाटी और लॉकेट चटर्जी को व्हिप बनाया गया है। लोकसभा में विशेष आमंत्रित सदस्यों में नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, नरेन्द्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी और जुएल ओराम का नाम शामिल है। राज्यसभा के लिए जेपी नड्डा, ओम प्रकाश माथुर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर के नाम हैं। भाजपा संसदीय पार्टी कार्यालय का प्रभार कैलाश विजयवर्गीय को दिया गया है, जबकि ऑफिस का सचिव बालासुभ्रमण्यम कामरसु को बनाया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS