ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव: देश के लोगों ने इस फकीर की झोली को भर दिया: पीएम मोदी
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2019 10:36:29 AM
लोकसभा चुनाव: देश के लोगों ने इस फकीर की झोली को भर दिया: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोबारा जनादेश देने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने ‘फकीर की झोली को भर दिया है। अपनी ऐतिहासिक जीत को मोदी ने जनता जनार्दन के चरणों में समर्पित किया। 

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि वह अपने अगले कार्यकाल में भारतीय संविधान की छाया और लोकतंत्र की मर्यादाओं के अनुरूप सर्वमत और सबको साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बारे में कहा कि उनके लिए यह बीते दिनों की बात है। अब वह और उनकी सरकार समृद्ध भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करेगी।
 
उन्होंने देशवासियों से तीन वादे किए तथा उनसे आग्रह किया कि वह इसकी कसौटी पर उन्हें परखें। मोदी ने अपने पहले वादे में यह संकल्प व्यक्त किया कि वह अगले पांच साल के दौरान ‘बदइरादे और बदनीयत’ से कोई काम नहीं करेंगे। अपने दूसरे वादे में मोदी ने कहा कि वह अपने स्वार्थ सिद्घि के लिए कुछ नही करेंगे। देश के प्रति उनका तीसरा वादा था कि ‘अपने समय का एक-एक पल और शरीर का एक-एक कण’ जनता की भलाई के लिए समर्पित करेंगे।
 
मोदी ने कहा कि काम करते समय उनसे कोई गलती हो सकती है लेकिन वह अपनी ओर से हरसंभव कोशिश करेंगे कि इन वादों को वह पूरा करें। जनता उनकी गलतियों के लिए शिकायत कर सकती है लेकिन उन्हें इन्हीं वादों की कसौटी पर उनकी सरकार को परखना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने लोकसभा के जनादेश को जातिवादी राजनीति के खिलाफ बताते हुए कहा कि मौजूदा दौर में देश में केवल दो जातियां हैं। एक जाति है गरीब और दूसरी जाति है जो गरीबों को गरीबी से बाहर लाने के काम में सहयोग कर रही हैं। उनकी सरकार का प्रयास होगा कि वह इन दोनों जातियों को समर्थ और सक्षम बनाएं ताकि आने वाले वर्षों में देश से गरीबी का कलंक मिट सके।
 
इससे पहले टि्वटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को भारत की जीत बताया और कहा कि सभी मिलकर एक मजबूत एवं समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘धन्यवाद भारत. हमारे गठबंधन के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके हम आभारी हैं और यह हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये और अधिक परिश्रम करने की ताकत देता है।' उन्होंने कहा, ‘मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उसकी प्रतिबद्धता, धैर्य और कठिन परिश्रम के लिये सलाम करता हूं। वे हमारे विकास के एजेंडे के साथ साथ घर-घर गए।' 
 
 
लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इस चुनाव में तीन मुद्दे नदारद रहे। चुनाव में धर्मनिरपेक्षता का नकाब पहनकर राजनीति करने वालों के मुंह बंद हो गए । नकली धर्मनिरपेक्षता के नाम पर राजनीति करने वाले बेनकाब हो गए और वे जनता को गुमराह नहीं कर पाए। साथ ही इस चुनाव में महंगाई भी कोई मुद्दा नहीं बन पाई।
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की उपलब्धियों की ओर संकेत करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले दशकों में भ्रष्टाचार चुनाव में एक मुख्य मुद्दा रहता था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। विरोधी दल भी उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सके।
 
मोदी ने चुनाव नतीजों को नए भारत के पक्ष में दिया गया जनादेश बताया। उन्होंने चुनाव को लोकतंत्र का विजय उत्सव बताते हुए चुनाव अभियान के दौरान जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र के पक्ष में बलिदानी बताया।
 
मोदी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने के लिए चुनाव आय़ोग, सुरक्षा बलों और प्रशासनिक मशीनरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव से विश्व समुदाय अचंभित है। देशवासियों को भी इस पर गर्व महसूस करना चाहिए।
 
मोदी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणांचल प्रदेश में जनादेश हासिल करने वाले राजनीतिक दलों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सरकार संविधान और संघवाद के सिद्धांतों का पालन करते हुए राज्यों की विकास यात्रा में पूरा सहयोग करेगी।
 
 
मोदी ने जनादेश को अपनी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि आय़ुष्मान भारत के जरिए चिकित्सा सुविधा हासिल करने वाले बीमार लोगों, पेंशन योजना से लाभांवित होने वाले 40 करोड़ असगंठित क्षेत्र के कामगारों, आवास योजना से छत हासिल करने वाले बेघर बार लोगों और टैक्स देकर राष्ट्र निर्माण में मदद करने वाले मध्यम वर्ग के लोगों के बलबूते ही उन्हें यह प्रचंड जनादेश हासिल हो पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव नतीजों ने ईमानदारी की विजय पर मोहर लगाई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS