राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव: नतीजों से पहले विपक्ष की मोर्चेबंदी शुरू, चंद्रबाबू नायडू ने की राहुल गांधी से मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 1:45:26 PMनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार अभियान थम गया है। मतदान 19 मई को होगा। वहीं सभी चरणों के नतीजे 23 मई को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही नई सरकार बनाने को लेकर अभी से विपक्ष की मोर्चेबंदी शुरू हो गई है।
नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मुलाकात की, इसके बाद लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात करेंगे। तेदेपा (TDP) प्रमुख के राकांपा (NCP) अध्यक्ष शरद पवार, भाकपा महासचिव सुरवरम सुधाकर रेड्डी, लोकतांत्रिक जनता दल (LJD) नेता शरद यादव से भी मिलने की संभावना है।
नायडू के साथ राहुल गांधी की यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि शुक्रवार को राहुल गांधी ने गठबंधन से सरकार बनाने के संकेत दिए थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि उनका मकसद बीजेपी को सत्ता में वापसी से रोकना है। इसके लिए वो विपक्ष के हर फॉर्मूले पर सहमति को राजी है।
आपको बता दें की नायूड ने एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी से भी मुलाकात की और इसके बाद नायडू आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। इस दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह भी मौजूद थे।