ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव-2019: दिल्ली के छह सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2019 12:14:30 PM
लोकसभा चुनाव-2019: दिल्ली के  छह सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर कांग्रेस ने दिल्ली की सात में से छह लोकसभा सीटों पर आज उम्मीवारों को ऐलान कर दिया है। उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

 
आज जारी कांग्रेस की विज्ञप्ति में महासचिव एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस इकाई के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पश्चिमी दिल्ली सीट पर एक बार फिर महाबल मिश्रा पर भरोसा जताया गया है।
 
चांदनी चौक सीट से जय प्रकाश अग्रवाल और पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली से राजेश लिलोथिया को टिकट दिया गया है, लेकिन दक्षिण दिल्ली सीट से किसी उम्मीदवार की अभी घोषणा नहीं की गई है। 
 
ज्ञात हो कि दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। नामांकन करने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों के चलते कांग्रेस ने अभी तक नामों की घोषणा नहीं की थी। आप पहले ही सातों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और भाजपा ने कल चार नामों की घोषणा की थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS