ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राष्ट्रीय
करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख, सुनील लांबा 31 मई को हो रहे हैं रिटायर
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2019 3:53:54 PM
करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख, सुनील लांबा 31 मई को हो रहे हैं रिटायर

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नेवी के नए चीफ होंगे। वे मौजूदा एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे। लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। नौसेना में सेवा के लिए एडमिरल सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में उनकी नियुक्त की जानकारी दी गई है। 

 
करमबीर सिंह नौसेना में 1980 में शामिल हुए थे। उनके पास एचएएल चेतक और कामोव का-25 हेलीकॉप्टर उड़ाने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आईसीजीएस चांद बीबी, आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली सहित कई जहाजों की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है। 
 
चीफ ऑफ स्टाफ-पूर्वी नौसेना कमान; चीफ ऑफ स्टाफ-अंडमान और निकोबार कमान, फ्लैग ऑफिसर महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र रह चुके हैं। सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (पुणे), रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन) और कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर (मुंबई) से पढ़ाई की है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS