ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी होली की बधाई व शुभकामना
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2019 11:51:55 AM
राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी होली की बधाई व शुभकामना

पटना। राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशवासियों और राज्यवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

 
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश कहा है, "उल्लास और उमंग के इस त्योहार में हम आपसी रंजिशों को भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्योहार से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।"
 
उन्होंने इस पावन पर्व को खुशी और उमंग के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिससे देश और समाज में सुख-शांति रहे और राज्य तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ता रहे।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को होली की शुभकामना देते हुए अपने संदेश में कहा कि होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा।
 
उन्होंने कहा, "यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिलकर खुशियां बांटते हैं। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है."
 
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS