ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
हिमाचल की पांगी घाटी में हिमस्खलन से भीषण तबाही
By Deshwani | Publish Date: 12/2/2019 11:07:12 AM
हिमाचल की पांगी घाटी में हिमस्खलन से भीषण तबाही

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में हिमस्खलन से काफी तबाही होने की सूचना है। इस घटना में कई भेड़-बकरियों के उसमें दफन होने और घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन ने इसकी सूचना मिलने पर पांगी प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। 

 
डीसी चंबा हरिकेश मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांगी से सूचना मिली है कि वहां पर सेचू पंचायत के मुरछ (चस्क) नामक स्थान पर हिमस्खलन से पचास भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। वहां के स्कूल की एक इमारत, नाग मंदिर और ग्यारह घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
 
कुल मिला कर प्रथम दृष्टतया इस घटना में पचास लाख से भी अधिक के नुकसान का आंकलन किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत कार्यों के लिए आपदा प्रबंधन की टीमों को रवाना कर दिया गया है। साथ ही पांगी प्रशासन को घटना के संदर्भ में पल-पल की जानकारी देने को कहा गया है।
 
हादसे में मुरछ निवासी धनदेव और प्रेम सिंह की बीस-बीस भेड़-बकरियां, भीमसेन की दस भेड़-बकरियां के साथ इनके तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। देवी सिंह, प्रेम लाल, राज कुमार, मानसिंह, देवी राम, संसार चंद, भीमसेन, गोपाल सिंह के दो-दो मंजिल जमीदोंज हुए हैं। इसके अलावा स्कूल और नाग मंदिर को भी नुकसान हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS