राष्ट्रीय
अमेरिका से इलाज के बाद स्वदेश लौटे अरुण जेटली, कहा- घर आकर खुश हूं
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2019 6:25:32 PMनई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आज अमेरिका से स्वदेश लौट आए हैं। वह इलाज के लिए अमेरिका गए हुए थे।
अरुण जेटली ने ट्वीट कर स्वदेश लौटने की जानकारी दी है। उन्हेंने ट्वीट कर कहा कि घर आकर खुश हूं।
जेटली की अनुपस्थिति में पीयूष गोयल वित्त मंत्री का कार्यभार देख रहे हैं। पीयूष गोयल ने ही इस बार का अंतरिम बजट पेश किया था।
इससे पहले भी जब जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी तो उस वक्त भी गोयल ने ही वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।