ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
आंकड़ों के साथ ‘बाजीगरी’कर रही है केंद्र सरकार: यशवंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2019 5:29:00 PM
आंकड़ों के साथ ‘बाजीगरी’कर रही है केंद्र सरकार: यशवंत सिन्हा

कोलकाता। कभी भाजपा का हिस्सा रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो विकास के आंकड़ों के साथ ‘बाजीगरी’कर रही है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा यहां आयोजित विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि मौजूदा शासन में अगर आप सरकार की तारीफ करते हैं तो वह ‘देश भक्ति’है और अगर आलोचना करते हैं तो वह ‘देश द्रोह’है।

 
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय वित्त मंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो जनता को मूर्ख बनाने के लिए विकास के झूठे और मनगढ़ंत आंकड़े पेश कर रही है।’’ कश्मीर समस्या का हल निकालने के लिए गठित समिति में शामिल रहे सिन्हा ने कहा कि जब उन्होंने प्यार-मोहब्बत वाले वातावरण में सभी तबके के लोगों से बात करने का सुझाव दिया था तो उन्हें ‘‘पकिस्तानी एजेंट’’बताया गया था।
 
यहां तक कि मंच से उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से सवाल किया, ‘‘क्या मैंने गलत कहा था?’’ इस पर अब्दुल्ला ने ‘ना’ में सिर हिलाया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने नरेंद्र मोदी सरकार के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास’ का भी मजाक बनाया। उन्होंने इसे ‘सबका साथ, सबका विनाश’बताया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS