राष्ट्रीय
2030 तक भारत बन जाएगा दुनियां की तीसरी महाशक्ति: गृहमंत्री राजनाथ
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2019 6:47:29 PMबहराइच। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में आतंक फैलाने से बाज आए। सभी पड़ोसी देशों से हमारे संबंध अच्छे हैं लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। हम पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते चाहते हैं और इस सच्चाई को पाकिस्तान आज नहीं तो कल समझकर ही रहेगा।
गृह मंत्री राजनाथ आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा में 200 करोड़ से बनने वाले एकीकृत जांच चौकी के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से भारत के रिश्ते अच्छे हैं। लेकिन पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आता। वाजपेयी कहते थे कि दोस्त बदल जाते है पड़ोसी नही बदलते। इसलिए पड़ोसियों से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिए। हम सम्बन्ध बेहतर रखना चाहते हैं लेकिन पाकिस्तान इस हकीकत को आज नही तो कल समझ कर ही रहेगा।
राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में बराबर इधर उधर की हरकतें करता रहता है। कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए आतंकवादियो को भेजता रहता है। आतंकवादियों का हमारे जवान हर रोज सफाया करते रहते हैं। सेना को आतंकवादियों से निपटने की पूरी छूट दी गई है।