ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने एलओसी पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 2 जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2018 12:52:00 PM
पाकिस्तान ने एलओसी पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 2 जवान घायल

पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये गोलीबारी की। पाकिस्तान ने दिगवार सेक्टर को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुये गोलीबारी की है। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गये हैं। एक जवान नौशहरा और दूसरा पुंछ जिले में घायल हुआ है। 

प्रशासन ने एहतियात बरतते हुये सीमा से सटे सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। पुंछ के एसएचओ मोहम्मद अंजार मीर के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार शेल दागे हैं।  उन्होंने कहा कि दिगवार, माल्टी और करमारा में गोलीबारी की गई है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS