ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राजस्‍थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, वसुंधरा राजे के खिलाफ लड़ेंगे मानवेन्द्र सिंह
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2018 4:45:34 PM
राजस्‍थान में कांग्रेस का बड़ा दांव, वसुंधरा राजे के खिलाफ लड़ेंगे मानवेन्द्र सिंह

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए झालरापाटन से भाजपा के पूर्व नेता मानवेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को खिलाफ मैदान में उतार दिया है। दरअसल, राजे ने झालरापाटन सीट से आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।  

 
कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यहां यह सूची जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम भाजपा से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मानवेंद्र सिंह का है। मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं। कांग्रेस ने गत 15 नवंबर की रात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 152 उम्मीदवारों के नाम थे। पहली सूची में कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट और सी पी जोशी को भी चुनाव मैदान में उतारा। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट से, सचिन पायलट टोंक से और सीपी जोशी नाथद्वारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मानवेंद्र ने कहा कि राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उनका आभारी हूं। यह एक चुनौती है, जिसे स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि यह पहले से तय नहीं था। पार्टी की ओर से अचानक से मुझसे कहा गया। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की थी और वह आज भी है। लेकिन फिलहाल पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है, जिसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा। बता दें कि मानवेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 
 
 
दरअसल, 2014 के आम चुनावों में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर जसवंत सिंह निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे। हालांकि, इसमें जीत कांग्रेस से भाजपा में आए कर्नल सोना राम चौधरी के हाथ लगी। तभी से मानवेंद्र, उनका परिवार व समर्थक भाजपा से नाराज चल रहे हैं। इसी सितंबर में मानवेंद्र ने बाड़मेर में एक बड़ी स्वाभिमान रैली की और 'कमल का फूल, बड़ी भूल' कहते हुए भाजपा से अलग हो गए थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS