राष्ट्रीय
देशभर में विजयदशमी की धूम आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 19/10/2018 1:15:54 PMनई दिल्ली। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा आज देशभर धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की नौ दिनों तक हुई उपासना के बाद दशहरा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। आज देश के कई हिस्सों में रावण दहन होगा। इस पावन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर एक शुभकामना वीडियो शेयर किया है।
भगवान राम के रावण का वध करने और असत्य पर सत्य की विजय के खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन जगह जगह रावण दहन किया जाता है। कहा जाता है कि रावण के पुतले को जला हर इंसान अपने अंदर के अहंकार, क्रोध का नाश करता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है।