ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
#MeToo के आरोपों के बाद विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2018 5:17:48 PM
#MeToo के आरोपों के बाद विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। ‘मी टू’अभियान के तहत यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगने के बाद विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अकबर ने अपने इस्तीफे में विदेश राज्य मंत्री पद की जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों के लिये निजी तौर पर अदालत में मुकदमा लड़ेंगे। उन्होंने यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को झूठा बताया है।

 
इससे पहले एम जे अकबर ने मी टू अभियान में यौन शोषण के आरोप लगाये जाने पर महिला पत्रकार प्रिया रमाणी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने विदेश यात्रा से रविवार को लौटने के बाद अपने ऊपर 10 से अधिक महिलाओं के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
 
बता दें कि मानहानि के मामले में दो साल की सजा या दंड अथवा दोनों का प्रावधान है। याचिका में कहा गया कि अकबर के खिलाफ सोशल मीडिया में इस तरह के आरोप लगाने से उनके मुवक्किल की छवि को परिवार समाज और मित्रों में ठेस पहुंची है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS