अंतरराष्ट्रीय
कुछ घंटे की खराबी के बाद चल पड़ा Youtube, दुनियाभर में हुआ था ठप
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2018 11:36:56 AMनई दिल्ली। वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब आज सुबह कुछ घंटे ठप रहने के बाद ठीक हो गई। यट्यूब के दुनियाभर में ठप पड़ जाने से विभिन्न देशों के यूजर्स को परेशानी हुई थी। ये सभी यूजर्स सोशल मीडिया पर यूट्यूब का स्क्रीनशॉट डाल रहे थे। हालांकि इसका संज्ञान लेते हुए कंपनी ने इस खराबी को जल्द ठीक करने की बात कही थी। इसके कुछ देर बाद ही यूट्यूब काम करने लगी।
यूट्यूब ने खराबी को ठीक करने के बाद ट्विटर पर कहा 'हम वापस आ गए हैं। आप लोगों के धैर्य के लिए धन्यवाद। अगर आप लोगों को नियमित कोई परेशानी हो तो हमें जरूर बताएं।'
हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो शेयरिंग वेबसाइट अचानक से ठप कैसे पड़ गई। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा उसके सर्वर में कुछ खराबी होने के कारण हो सकता है।