राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल में एक और हादसा, दक्षिण 24 परगना जिले में गिरा निर्माणाधीन पुल
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 12:52:32 PMकाकद्वीप। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल सोमवार को गिर गया। दक्षिण 24 परगना जिले के मजिस्ट्रेट वाय रत्नाकर राव ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, 'यह घटना सोमवार को सुबह में हुई। हम लोग आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'
उन्होंने बताया कि एक टीम स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर गई है। इस सितंबर महीने में पुल गिरने की यह तीसरी घटना है। दक्षिणी कोलकाता का माजेरहाज पुल चार सितंबर को गिर गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। उत्तरी बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट सात सितंबर को एक पुराना पुल गिरने से एक ट्रक चालक घायल हो गया।