ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
ईरान में सैन्य परेड पर हमला, 9 सैनिकों समेत कई लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2018 3:52:42 PM
ईरान में सैन्य परेड पर हमला, 9 सैनिकों समेत कई लोगों की मौत

तेहरान। बंदूकधारियों ने यहां अहवाज शहर में शनिवार को ईरानी सैन्य परेड पर गोलीबारी की जिसमें कई लोग मारे गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान, इराक के साथ 1980-88 युद्ध की शुरुआत की वर्षगांठ मना रहा है, जिसके लिए देश में कई जगहों पर परेड का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान एक परेड पर यह हमला हुआ।
 
समाचार एजेंसी फार्स ने कहा कि हमला सुबह नौ बजे शुरू हुआ। माना जा रहा है कि घटना में चार बंदूकधारी शामिल हैं। हमलावरों ने परेड के समीप एक पार्क से गोली चलाई और वे सेना की वर्दी पहने हुए थे।
 
एजेंसी ने कहा कि हमलावरों ने नागरिकों पर गोली चलाई और पोडियम पर मौजूद सैन्य अधिकारियों पर हमला करने का प्रयास किया। हमला करीब दस मिनट तक चला। कई रिपोर्टों में बताया गया है कि सेना के नौ सदस्य मारे गए हैं और एक बच्चा घायल हुआ है। किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS