ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस ने 10 किलोमीटर दौड़कर हत्या के आरोपी को पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 19/9/2018 11:18:50 AM
दिल्ली पुलिस ने 10 किलोमीटर दौड़कर हत्या के आरोपी को पकड़ा

नई दिल्ली। राजधानी के केशवपुरम इलाके की पुलिस हत्या के एक आरोपी को तीन महीने की तलाश के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी यूपी के गाज़ीपुर इलाक़े से की गई है। आरोपी का नाम अफ़रोज़ है। 24 साल का अफरोज पर अपनी सास फडीजा बेगम( जिसकी उम्र 50 साल )की हत्या का आरोपी है। 21जुलाई को ऑफरोज हर रोज की तरह काम कर के घर आया और अपनी पत्नी से खाना मांगा। खाने को लेकर अफरोज का उसकी पत्नी शाइस्ता के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान अफरोज की सास और उसके 9 बच्चों ने भी अफ़रोज़ की जम कर पिटाई की थी। गुस्से आकर अफरोज ने अपनी सास पर चाकू से हमला कर दिया। फडीजा कि मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन अफ़रोज़ वहां से भाग निकला। 
 
करीब तीन महीने तक अलग अलग शहर में छुप कर रह रहा था। लेकिन अपनी पत्नी से फ़ोन पर बात करने के चक्कर मे पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  इलाके के डीसीपी असलम खान ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने 10 किलोमीटर पीछा कर अफ़रोज़ को गिरफ्तार किया है।
 
पूछताछ में अफ़रोज़ ने बताया कि एक साल पहले उसने शाइस्ता से लव मैरिज की थी। वो फैक्ट्री में काम करता था। सबकुछ सही चल रहा था। सास की हत्या से दो महीने पहले उसकी सास अपने 9 बेटियों ओर बेटों के साथ उसके घर रहने के लिए आ गई थी। उसी वक़्त से उसके घर मे बीबी के साथ  झगड़ा शरू हो गया। अफ़रोज़ की आमदनी इतनी नही थी कि वो घर का खर्चा उठा सके। अपनी बीबी से कहता था कि वो अपनी मां और भाई बहनों को गांव भेज दे।
 
अफ़रोज़ का ये भी आरोप है। उसका खाने को लेकर झगड़ा होता था। उसकी बीवी उसे खाना कभी भी टाइम पर नहीं देती थी। पहले अपने भाई, बहन और मां को खाना देती थी उसके बाद उसे खाना मिलता था। इन्हीं बातों को लेकर काफी काफी वो अपनी बीवी शाइस्ता पर हाथ उठा दिया था। जिसके बाद उसकी सास, साला,और साली सभी मिलकर उसे मारते थे। इस बात का गुस्सा उसके मन मे अक्सर रहता था इसी गुस्से में उसने अपनी सास की हत्या कर दी।फिलहाल अफ़रोज़ पुलिस के गिरफ्त में है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS