ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कोडागु में बाढ़ राहत और बचाव अभियान जोरों पर: कुमारस्वामी
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 6:21:07 PM
कोडागु में बाढ़ राहत और बचाव अभियान जोरों पर: कुमारस्वामी

 बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कोडागु जिले में राहत और बचाव अभियान जोरों पर है तथा वह राहत कार्यों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। कुमारस्वामी ने बाढ़ प्रभावित जिले की दो दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और उनकी समस्याओं के तुरंत हल का आश्वासन दिया है।

 
कुमारस्वामी ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय आपदा राहत बल, राज्य पुलिस और अग्नि शमन दल की मदद से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके अलावा वन तथा अन्य विभागों के कर्मियों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने कहा, हमने विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल के लिए एक योजना तैयार की है जिसकी मदद से राहत एवं बचाव कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS