राष्ट्रीय
अलवर लिचिंग मामला: देश में मुस्लिमों से ज्यादा गाय सुरक्षित : शशि थरूर
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2018 1:42:45 PMनई दिल्ली।शशि थरूर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत में कई हिस्सों में मुस्लिमों की तुलना में गाय ज्यादा सुरक्षित है। कांग्रेसा सांसद की यह टिप्पणी उनके ‘हिन्दू पाकिस्तान’ के बयान के बाद सामने आई है जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी। थरूर ने ट्विटर पर लिखा, बीजेपी के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है।
राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ की तरफ से 28 साल के अकबर खान की पीट-पीट कर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आई है। उन्होंने आगे लिखा, इन घटनाओं में 86 फीसदी मुस्लिम लोग शिकार बने हैं। उन्होंने लिखा है कि गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार सालों में देशभर में 2,920 सांप्रदायिक दंगे हुए हैं। इन दंगों में 389 लोगों की मौत हुई है जबकि 8,890 लोग घायल हुए हैं।